अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) भूगोल पद की परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा पहले 13 अगस्त को आयोजित होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा (सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट) 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को 8 सितंबर से आयोग की वेबसाइट http://hDsc.eov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी है।