फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को वर्ष 2027 के जनवरी में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आयु 31 जुलाई को 5 से 18 वर्ष तक होनी चाहिए। पुरस्कार के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद अंतिम नामों का चयन नेशनल कमेटी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें