चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से निजी कंपनी में 10 पंचकर्मा तकनीशियनों की भर्ती होगी। एक निजी कंपनी की तरफ से हिसार के बरवाला में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी कंपनी के माध्यम से टोहाना निकाय क्षेत्र में 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 5 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। संबंधित पदों पर भर्ती होने वाले प्रत्येक पंचकर्मा तकनीशियन को 16500 रुपये मासिक वेतन दिया मिलेगा। वहीं, एचकेआरएनएल के माध्यम से हिसार नगर निगम क्षेत्र में 4 कंप्यूटर ऑपरेटर-स्किल्ड मैनपाॅवर की भर्ती होगी। संबंधित निजी कंपनी के माध्यम से भर्ती होने पर 22685 रुपये प्रत्येक कर्मचारी को मासिक वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए भी 5 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। ब्यूरो