फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हेडमास्टर व पीजीटी के मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोध के अलावा नई शिक्षा नीति सहित अन्य तकनीकी का प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने नियमित हेडमास्टरों और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) से सीधे आवेदन मांगे हैं, ताकि स्थानांतरण के आधार पर स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में जूनियर स्पेशलिस्ट और लेक्चरर के खाली पदों को भरा जा सके। जूनियर स्पेशलिस्ट (एससीईआरटी) योग्यता रखने वाले नियमित स्कूल कैडर हेडमास्टर और लेक्चरर के लिए नियमित स्कूल कैडर पीजीटी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों को शोध करने के साथ-साथ नई शिक्षा नीति, अपने विषय में पढ़ाने के अपग्रेड तरीके और अन्य तकनीकी का प्रशिक्षण भी मिलेंगा। शैक्षणिक योग्यता शिक्षक अपना ऑनलाइन आवेदन स्कूल शिक्षा हरियाणा की वेबसाइट पर दिनांक 29 जून से तीन जुलाई तक तक जमा करवा सकते हैं। तीन जुलाई के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





एससीईआरटी में स्थानांतरण के लिए अंतिम चयन हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों के मौजूदा नियमित हेडमास्टरों और पीजीटी में से साक्षात्कार के आधार पर होगा। एससीईआरटी में स्थानांतरण मौजूदा वेतनमान और आवेदक अधिकारियों द्वारा वर्तमान पद के समान नियमों और शर्तों पर होगा। यहां पर प्रतिनियुक्ति की तैनाती की समयावधि निर्धारित नहीं है, जबकि सामान्य स्कूलों में पांच वर्ष नियुक्ति का नियम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें