फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पंजीकरण के लिए 22 जिलों के आवेदक दो बार में बुलाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने आवेदकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए बड़ी राहत दी है। फार्मेसी काउंसिल के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि लाइसेंस को लेकर पंजीकरण के लिए अभी तक प्रत्येक माह में सभी 22 जिलों के आवेदकों को एक बार ही बुलाया जाता था। अब भीड़ और आवेदकों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए जिन आवेदकों ने कई वर्ष के अंतराल से फार्मेसी की पढ़ाई की है, उन्हें माह में दो बार बुलाया जाएगा। काउंसिल के चेयरमैन सोहनलाल कल्सन ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए उन्हें अब मई माह में दो अलग-अलग तिथियों के दाैरान बुलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें