चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने आवेदकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए बड़ी राहत दी है। फार्मेसी काउंसिल के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि लाइसेंस को लेकर पंजीकरण के लिए अभी तक प्रत्येक माह में सभी 22 जिलों के आवेदकों को एक बार ही बुलाया जाता था। अब भीड़ और आवेदकों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए जिन आवेदकों ने कई वर्ष के अंतराल से फार्मेसी की पढ़ाई की है, उन्हें माह में दो बार बुलाया जाएगा। काउंसिल के चेयरमैन सोहनलाल कल्सन ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए उन्हें अब मई माह में दो अलग-अलग तिथियों के दाैरान बुलाया जाएगा। ब्यूरो