फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कक्षा एक से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा निदेशालय ने 2025-26 की सालाना और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं 13 से 16 मार्च तक होंगी। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों की परीक्षाएं 11 से 18 मार्च तक होंगी। परिणाम पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा में अंक सुधारने के लिए आयोजित होने वाली पूरक परीक्षाओं की भी डेटशीट जारी कर दी गई है। बाल वाटिका से कक्षा पांच तक के छात्रों की पूरक परीक्षाएं 20 से 25 अप्रैल तक होंगी। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों की परीक्षाएं 20 अप्रैल से एक मई तक होंगी।
परीक्षाएं निदेशालय के आदेश के अनुसार होगी। डेट शीट जारी करने के साथ शिक्षा निदेशालय ने कई दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा का कुल समय दो घंटे का होगा। विंटर ब्रेक के बाद स्टूडेंट्स को स्कूलों में रिवीजन क्लास दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें