फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 01
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी से की मुलाकात, विभागीय सचिव व मंत्री के कार्यालय में भी साैंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर वर्ष 2021-22 की हड़ताल के दौरान सेवामुक्त की गईं कार्यकर्ताओं के रुके हुए वेतन के भुगतान समेत कई मांगें उठाईं। यूनियन की महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि विभाग की निदेशक ने हड़ताल समाप्त कराते समय वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था। इसके अलावा पदोन्नति और सेवानिवृत्ति पर सहायता राशि जैसे अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी थी, लेकिन मांगें पूरी नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के अलावा विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी और महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी के कार्यालय में भी मांगों का ज्ञापन साैंपा। यूनियन ने वेतन वृद्धि, पर्यवेक्षक के 50 फीसदी पदों को पदोन्नति से भरने, शहरी केंद्रों का किराया सीधा कार्यकर्ताओं के खातों में डालने व केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला बकाया वेतन दिलाने, सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने जैसे कई मांगें उठाईं। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप प्रधान संतोष ढांड व राज्य सलाहकार मास्टर सुबे सिंह यादव समेत कई प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें