फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला छावनी राजकीय कॉलेज का नाम बदला: अब आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाम से होगी पहचान

Mon, 27 Jul 2026 02:07 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आचार्य रघुवीर देश के प्रख्यात शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत और भारतीय संस्कृति के महान विद्वान थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन भाषाओं के संरक्षण और राष्ट्रभाषा हिंदी के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
महीपाल ढांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने अंबाला छावनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम बदलने का निर्णय लिया है। अब इस संस्थान की पहचान आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला छावनी के नाम से होगी। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नामकरण संबंधी वर्तमान नीति में आवश्यक छूट प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आचार्य रघुवीर देश के प्रख्यात शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत और भारतीय संस्कृति के महान विद्वान थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन भाषाओं के संरक्षण और राष्ट्रभाषा हिंदी के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण किए जाने से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें