हर साल की तरह अमर उजाला इस साल भी दसवीं कक्षा के राज्य के टॉपर व प्रत्येक
जिले के प्रथम तीन स्थानों पर आए विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा। इसी तरह से 12वीं कक्षा में राज्य के प्रथम तीन स्थानों पर रहे टॉपर व हर संकाय में पहले तीन स्थानों पर आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 300 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह है। मुख्यमंत्री से सम्मान पाने के लिए कई छात्र-छात्राएं शुक्रवार को ही पंचकूला पहुंच गए।
विज्ञापन
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही वह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगे। सीएम की सोच है कि हरियाणा का हर छात्र अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़े और राज्य का देश व विदेश में नाम रोशन करे।
समारोह से पहले शनिवार सुबह विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू होगा। सम्मान पाने के लिए हर विद्यार्थी का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े कई सहयोगी कार्यक्रम के प्रायोजक हैं। मुख्य प्रायोजक एसआरएम यूनिवर्सिटी है और पॉवर्ड बाई बाईपीआर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (ट्रेडिंग गुरुकुल) होंगे। अन्य प्रायोजकों में फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, डीके रीयल एस्टेट, एसबीएस जोविल चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टैलेंड रितु इंसान, ओवरसीज एंपायर, भारती प्राॅपर्टी, सन इंस्टीट्यूट, एलएसबीटी पब्लिक स्कूल, वरदा लिविंग एलएलपी, विजन-30, मानव इंस्टीट्यूट, दृष्टि आई हाॅस्पिटल पंचकूला, सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला और एनएचपीसी (नवरत्न कंपनी) शामिल हैं।