फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मंडियों में धान के साथ बाजरा भी खूब पहुंचा, हैफेड ने शुरू किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार एजेंसियों के माध्यम से की जा रही धान की खरीद, बाजरा की फिलहाल एक एजेंसी कर रही खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के क्रय केंद्रों और मंडियों में धान और बाजरा पहुंच रहा है। उठान का कार्य रविवार को धीमा रहा हालांकि धान की खरीद में शामिल हैफेड की तरफ से भुगतान शुरू किया गया है। अभी तक मंडियों व क्रय केंद्रों पर धान लाने के लिए 57514 किसान गेटपास तैयार करा चुके हैं और मंडियों में करीब 317608.56 मीट्रिक टन धान पहुंच गया है। यदि बाजरा की बात करें तो 8790 किसान गेटपास तैयार करा चुके हैं जबकि मंडियों में 2211.77 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा है।
अभी तक एफसीआई (फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) की तरफ से 5.50 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 111398.84 मीट्रिक टन, हैफेड 60788.94 मीट्रिक टन धान खरीद चुका है। इसी तरह से हरियाणा स्टेट वेयर कार्पोरेशन (एचएसडब्ल्यूसी) 14981.90 मीट्रिक टन धान खरीद चुका है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, हैफेड ने 277 किसानों को 1810.39 मीट्रिक टन धान खरीद के लिए करीब 4.47 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजरा की खरीद के लिए केवल एक जे फाॅर्म दिया अभी
बाजरा की बात करें तो अभी तक हरियाणा स्टेट वेयर कार्पोरेशन ही खरीद कर रही है। अभी तक एजेंसी के माध्यम से 74 किसानों से 169.70 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है। रविवार को केवल एक ही किसान के बाजरा की खरीद की गई और एक ही किसान को भुगतान के लिए जे फाॅर्म दिया गया।

मंडियों में पहुंचा धान

जिला
धान (मीट्रिक टन)

अंबाला
67,361.33

फतेहाबाद
3,506.30

हिसार
490.10

झज्जर
5.50

जींद
2,792.24

कैथल
33,462.66

करनाल
41,493.00

कुरुक्षेत्र
113,449.52

पंचकूला
10,839.90

पानीपत
747.60

रोहतक
168.70

सिरसा
212

सोनीपत
595.20

यमुनानगर
42,277.01

मंडियों में पहुंचा बाजरा

जिला
बाजरा (मीट्रिक टन)

भिवानी
5,928.75

चरखी दादरी
1,530.47

फतेहाबाद
10.60

गुरुग्राम 3,249.87

हिसार
156.45

झज्जर
4,650.10

जींद
92.41

महेंद्रगढ़
2,528.98

मेवात
509.65

पलवल
5.30

रेवाड़ी 3,145.78

रोहतक
274

सोनीपत
29.40

स्रोत : खाद्य आपूर्ति विभाग।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें