अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रबी खरीद सीजन के लिए मंडियों में किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। शनिवार को मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए इस बार खरीद से संबंधित पोर्टल में कई सुधार किए गए हैं। जो भी वाहन लेकर आएंगे उन्हें स्पष्ट नंबर लिखने होंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने चंडीगढ़ में खाद्य व आपूर्ति विभाग, मार्केटिंग बोर्ड और खरीद से संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इस रबी खरीद सीजन के लिए 72 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरसों की खरीद के लिए इस बार 13 लाख टन का लय है। 25 प्रतिशत प्राइस स्पॉट स्कीम के तहत केंद्रीय एजेंसी नैफेड और सीसीएफ करेंगी। शेष 75 प्रतिशत खरीद होगी उसमें 50-50 प्रतिशत हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम करेंगी। गेहूं के लिए 414, सरसों के लिए 112, जौ के लिए 25, चना के लिए 11, मसूर के लिए 7 मंडियां तय की गई हैं। इस वर्ष सभी मंडियों में खरीद कार्य के लिए जिओ-फेंसड किया गया है। किसानों की आवक के सभी गेट पास ई-खरीद मोबाइल एप से काटे जाएंगे। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर पंजीकृत किसान या उनके तीन प्रतिनिधियों में से कोई भी एक बायोमैटि्रक्स का सत्यापन करा सकेगा। मंडियों में आवागमन वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के संचालन की निगरानी के भी अधिकारियों को आदेश दिए हैं। किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।