फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में पहली बार एआई कोर्सों को मंजूरी, इसी सत्र से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस साल कुल 16 नए कोर्स होंगे शुरू, इनमें एआई विद फ्यूचर टेक्नोलॉजी (बीसीए) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) इन एआई
विज्ञापन

भी शामिल
-हरियाणा के चार सहायता प्राप्त कॉलेजों को एआई कोर्सों की मिली मंजूरी
कुलदीप शुक्ला

चंडीगढ़। प्रदेश में विद्यार्थी पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। इस बार कुल 16 नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें एआई विद फ्यूचर टेक्नोलॉजी (बीसीए)और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) इन एआई पाठ्यक्रम को भी मंजूरी मिली है। एआई से जुड़े ये नए कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रदेश के चार सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ाएंगे जाएंगे। राज्य के कई काॅलेजों ने पहली बार एआई कोर्स शुरू करने की मांग उच्चतर शिक्षा विभाग के सामने पोर्टल के जरिए रखी थी।





एआई के कोर्सों के लिए इन कॉलेजों को मिली मंजूरी

1. आरकेएसडी कॉलेज, कैथल को बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की अनुमति मिली है।

2. गुरु नानक खालसा काॅलेज, करनाल को बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की अनुमति मिली है।

3. महाराजा अग्रसेन काॅलेज, जगाधरी, को बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की अनुमति मिली है।

4. सीआरएम जाट कॉलेज, हिसार को बीसीए (एआई विद फ्यूचर टेक्नोलॉजी) कोर्स की अनुमति मिली है।

ये हैं एआई से जुड़े नए कोर्स

बीसीए (एआई) : कोर्स में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी), कंप्यूटर विज़न और रोबोटिक्स में एआई जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस के आधारभूत विषयों को भी शामिल किया गया है। इनमें संभावित 60 सीटें होंगी।
विज्ञापन


बीसीए (एआई विद फ्यूचर टेक्नोलॉजी) : सीआरएम जाट कॉलेज, हिसार के प्रोफेसर डाॅ. राजेश ने बताया कि यह पाठ्यक्रम तीन वर्ष का छह सेमेस्टर में पूरा होगा। अब कॉलेज को सीट के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


बीसीए इन एआई व डेटा साइंस दोनों पाठ्यक्रम छह सेमेस्टर में विभाजित

आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के प्रवक्ता डाॅ. एसपी वर्मा ने बताया कि बीसीए इन एआई व डेटा साइंस दोनों पाठ्यक्रम छह सेमेस्टर में विभाजित हैं और इनमें प्रायोगिक प्रयोगशालाएं, इंटर्नशिप और कैप्स्टोन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जोकि विद्यार्थियों को तकनीकी, एआई और डेटा-संचालित उद्योगों में करियर के लिए व्यावसायिक रूप से तैयार करते हैं। इनके कुल शुल्क (प्रवेश के समय) तकरीबन 32,000 प्रति पाठ्यक्रम संभावित हैं।

इन कोर्सों की पहली बार मंजूरी -

-बीसीए इन डाटा साइंस

-एमए म्यूजिक वोकल

- पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक

- पीजी स्तर पर योग में डिप्लोमा

- कंप्यूटर विज्ञान में एमएससी (डाटा विज्ञान और मशीन लर्निंग)

- कपड़े और वस्त्र में एमएससी

-सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग एकीकृत में बीएससी

- मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता (बीए कोर्स)

- क्लाउड कंप्यूटिंग और सूचना सुरक्षा में बीसीए

- भविष्य की प्रौद्योगिकियों के साथ बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

- महिला अध्ययन में पीजी डिप्लोमा

- प्रदर्शन कला में स्नातकोत्तर (गायन और रंगमंच)

- प्रदर्शन कला में स्नातकोत्तर (वाद्य और रंगमंच)

- एमएससी बायोटेक

इन कोर्सों को अभी मंजूरी नहीं -

-पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस काउंसलिंग एंड फिजियोथैरेपी

- मल्टी डिसिप्लिनरी (एमडीसी) कोर्स

- पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें