फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एग्रीगेटर पोर्टल शुरू, 9 के बाद बनेगी पाॅलिसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के साथ बैठक, उसी के बाद होगा पाॅलिसी को दिया जाएगा अंतिम रूप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। परिवहन विभाग ने एग्रीगेटर पोर्टल शुरू कर दिया है। अब होम डिलीवरी या इस कार्य से जुड़ी एजेंसी, कंपनियों की तरफ से ऑनलाइन ब्योरा भरने की शुरुआत कर दी है। संबंधित कंपनियां अपने यहां वाहनों की संख्या, उनकी श्रेणी, नाम, मोबाइल नंबर आदि का ब्योरा दर्ज कराएंगी। अब आगामी कार्रवाई और गिग वर्करों के लिए तैयार की गई पाॅलिसी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक पोर्टल बनाकर उसके संचालन के आदेश दिए थे। जो भी कंपनी, एजेंसी, व्यक्ति आदि होम डिलीवरी या अन्य संबंधित कार्यों से जुड़े हैं उनकी तरफ से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। कुछ एजेंसियों ने पंजीकरण की शुरुआत कर दी है। 9 जनवरी को दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के साथ बैठक होगी। इस बैठक में विभाग की तरफ से गिग वर्कर और एग्रीगेटर के लिए तय पाॅलिसी के ड्राफ्ट को रखा जाएगा। बैठक में जो भी आदेश-निर्देश, सुझाव मिलेंगे उनके आधार पर पाॅलिसी को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही इस माह के आखिर या फिर फरवरी की शुरुआत में पाॅलिसी बना दी जाएगी। इस पाॅलिसी में मुख्य बात यही है कि एग्रीगेटर क्षेत्र से जुड़ीं कंपनियां, एजेंसी आदि जो भी अपने बेड़े में नए वाहन शामिल करेंगी वह इलेक्टि्रक या फिर सीएनजी आदि से संचालित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें