फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डंकी रूट से विदेश भेजने वाले एजेंटों की होगी गिरफ्तारी, एसपी बनाने लगे सूचियां; कार्रवाई शुरू

Fri, 07 Feb 2025 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में पुलिस की तरफ से समय-समय पर लोगों को आगाह किया जाता है कि अवैध एजेंटों के चक्कर में न फंसें। एडवाइजरी भी जारी की जाती है लेकिन लोग फिर भी ऐसे बहकावे में आ जाते हैं। अब आगे और भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
जंगलों की तस्वीरें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से वापस भेजे गए हरियाणा के युवाओं को जिन एजेंटों ने डंकी रूट के जरिए भेजा था, उन पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। ऐसे मामलों के लिए प्रदेश में पहले से गठित एसआईटी ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


इसमें कहा है कि ऐसे एजेंटों की सूची बनाई जाए और कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसी बीच कुरुक्षेत्र में अमेरिका से लौटे सभी 14 लोगों की शिकायत वीरवार को ही ले ली गई। फतेहाबाद के भूना में भी पुलिस लौटे प्रवासी के घर पहुंची।

एसआईटी के प्रमुख सिबास कविराज की ओर से लिखे गए पत्र के अनुसार, जिस-जिस जिले में युवाओं की वापसी हुई है, वहां की स्थानीय पुलिस युवाओं के घर खुद जाएगी और उनकी शिकायत लेगी। इसके बाद उनको भेजने वाले सभी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करेगी। जैसे-जैसे डंकी रूट से आने वाले युवाओं की संख्या बढ़ेगी, उनका नाम भी पुलिस रिकॉर्ड में जुड़ता जाएगा।
विज्ञापन


सभी जिलों में ट्रैवल एजेंसियों के पंजीकरण की जांच भी की जाएगी। पुलिस ट्रैवल एजेंसियों के कर्मचारियों, एजेंसियों के कामकाज का लेखा-जोखा, उनकी मार्फत विदेश जाने वाले कुछ लोगों के रिकॉर्ड देखेगी और उनसे बातचीत करेगी। गड़बड़ी मिलने पर ट्रैवल एजेंसियों व एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

लौटे लोगों में सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र के

हरियाणा में 34 युवा लौटे हैं। इनमें कैथल, करनाल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत से ज्यादा हैं। कुरुक्षेत्र के एसपी वरुण सिंगला के अनुसार, विकास कुमार, खुशप्रीत सिंह, रोबिन हांडा, पेरिस, योगेश आर्य, साहिल वर्मा, गगनदीप, साहेब सिंह, मनिंद्र कौर, गुरजंट सिंह, साहिल कुमार समेत कुल 14 युवा 14 युवा कुरुक्षेत्र से ही हैं। इन सभी ने बताया है कि वे सभी अपनी जान जोखिम में डालकर डंकी रूट के जरिए छह से 11 माह तक के समय में अमेरिका पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि हर किसी के घर पुलिस की टीमें भेजी जा रही है, जो पूरे तथ्य व बयान दर्ज कर रही हैं। जो पीड़ित चाहते हैं, उनसे मौके पर ही शिकायतें भी ली गई हैं। इसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फतेहाबाद के भूना में भी सुखविंद्र सिंह के घर पहुंचकर पुलिस ने शिकायत ली। पुलिस की ओर से पीड़ित परिवारों को पूरा भरोसा भी जताया जा रहा है।

दो साल पहले गठित की गई थी एसआईटी

यह एसआईटी 17 अप्रैल 2023 को गठित की गई थी। यह ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई व फर्जी पंजीकरण सहित अन्य मामलों को लेकर शिकंजा कसने वाली स्थानीय पुलिस की निगरानी रखती है। किसी भी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ जांच या कार्रवाई में लेट-लतीफी की शिकायत भी एसआईटी की पास आती है। इसके लिए एसआईटी ने हेल्पलाइन नंबर 80530-03400 जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें