ओपी सिंह ने कार्यकारी डीजीपी कार्यभार संभाला।
- फोटो : अमर उजाला
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। मंगलवार को आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, पंचकूला के प्रबंध निदेशक, एफएसएल मधुबन के निदेशक और एचएसबीएनसीबी (मुख्यालय) के महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश दिवंगत अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।