फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचएसएसस के नाम का इस्तेमाल करने वाले निजी कोचिंग संचालकोें पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने उन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो आयोग के नाम का इस्तेमाल कर अभ्यार्थियों को गुमराह कर रहे हैं। आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने कहा कि आयोग किसी भी कोचिंग संस्थान को मान्यता नहीं देता है। हाल ही में उनके संज्ञान आया है कि कुछ निजी कोचिंग संस्थान आयोग के नाम का अनुचित उपयोग कर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान न तो आयोग से मान्यता प्राप्त हैं और न ही किसी प्रकार से आयोग से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कोचिंग संस्थान आयोग के नाम का दुरुपयोग करता है या अभ्यर्थियों को भ्रमित करता है, तो आयोग उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें