फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी आप: चुनाव चिन्ह पर उतरेगी मैदान में, प्रदेश अध्यक्ष बोले-हम तैयार

Tue, 10 Dec 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसानों के मुद्दे पर सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाना गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से किसानों के लिए किए वादों को भुला दिया गया।
विज्ञापन
हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी हरियाणा में निकाय चुनाव अकेले अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सेक्टर 27 प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गुप्ता ने कहा कि आप अपने सिंबल पर चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अगर आप के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ती तो निश्चित ही वर्तमान नतीजे अलग होते। कांग्रेस हाईकमान की मंशा थी कि आप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ें। लेकिन, हरियाणा नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हुआ और चुनाव परिणाम बदल गया। 

किसानों के मुद्दे पर सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाना गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से किसानों के लिए किए वादों को भुला दिया गया। उसी वादों को याद दिलाने के लिए किसान सड़क पर उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें