चंडीगढ़। पानीपत शहर में आगामी 24 सितंबर से 26 सितंबर तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। पानीपत शहर के शिवाजी स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिताएं और आर्य कन्या महाविद्यालय में तलवारबाजी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकेंगे।