चंडीगढ़। प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने और संशोधन की सिफारिश करने के लिए वीरवार को सरकार ने कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में प्रमुख तौर पर सरकार के प्रतिनिधि, इंडस्ट्रियल, श्रमिक यूनियन के नेता और विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
यह कमेटी समय-समय पर श्रमिकों की आय की समीक्षा करने के साथ संशोधित करने पर भी विचार करेगी। कमेटी की मुहर लगने के बाद सिफारिश सरकार को भेजी जाएगी। इसी आधार पर सरकार की ओर से श्रमिकों की मजदूरी पर वृद्धि का फैसला लिया जाएगा।