फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हिसार के बरवाला में बनेगा 50 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने हिसार के बरवाला में एक नया 50 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 6,566.52 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम कर रही है। इस नए अस्पताल के लिए अलग से भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। इसका निर्माण वर्तमान में चल रहे सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (एसडीएच) बरवाला के परिसर में ही किया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से बरवाला व आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें