चंडीगढ़। अपराध और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के मिशन के तहत पुलिस टीमों ने एक साथ 803 चिह्नित हॉट-स्पॉट्स पर दबिश दी। पुलिस ने 75 नए मामले दर्ज करते हुए 173 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। इनमें आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज तीन मामले भी शामिल हैं।
पुलिस ने 39 फरार हिंसक अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ 30 इंटेलिजेंस रिपोर्ट साझा की गईं जबकि विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया।