चंडीगढ़। हरियाणा के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, छतों की सफाई, खेल मैदानों के रखरखाव व जल निकासी की व्यवस्था के लिए पहले चरण में तकरीबन दो करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि जिन प्राथमिक स्कूलों में अंशकालिक सफाई कर्मचारी नहीं हैं, वहां स्वच्छ प्रांगण योजना के तहत प्रति स्कूल हर महीने 8,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी की गई है। मंत्री ने अधिकारियों व स्कूल प्रबंधन समितियों को बजट का समय पर उपयोग करने और स्कूलों में स्वच्छता संबंधी काम तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।