चंडीगढ़। कजाकिस्तान में पांच जुलाई से 13 जुलाई तक होने वाले जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हरियाणा की आठ महिला पहलवान चयनित हुई हैं। दिल्ली से खेलने वाली दो महिला पहलवान चयनित हुईं हैं। इसमें से एक महिला पहलवान 57 किग्रा में नेहा शर्मा हरियाणा की निवासी हैं। तीन महिला पहलवान मुस्कान नंडल, मुस्कान मलिक और नेहा शर्मा रोहतक के छोटू राम स्टेडियम से चयनित हुईं हैं। प्रदेश की आठ महिला पहलवानों में 53 किग्रा में सारिका, 55 किग्रा में रीना, 59 किग्रा में मुस्कान नंडल, 62 किग्रा में अंजली, 65 किग्रा में मुस्कान मलिक, 65 किग्रा में मानसी लाठर, 72 किग्रा में हर्षिता और 76 किग्रा में काजल का चयन हुआ है। ब्यूरो