फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कोरोना के प्रदेश में 7 नए केस, अब तक 52

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना के मामले थम नहीं रहे। रविवार को 7 नए केस सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 52 मामले सामने आ चुके हैं। अस्पतालों से 24 मरीजों को छुट्टी दी चुकी है, जबकि अभी भी एक कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती है। अभी भी कोरोना के 28 सक्रिय केस हैं।राज्य में रविवार को गुरुग्राम में सर्वाधिक चार केस सामने आए हैं, जबकि फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में एक-एक केस सामने आया है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 154 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों के माध्यम से बचाव व उपचार की गाइडलाइन पहले ही जारी कर दी है। आमजन से भी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। यह भी सुझाव दिया है कि जिन क्षेत्रों में अधिक केस हैं, वहां के लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें