फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने राजनीतिक दलों के साथ 4719 बैठकें आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। सुझावों पर काम हो रहा है। आगामी प्रयास यही हैं कि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने और राष्ट्रीय व राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के साथ 4719 बैठकें की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा और राज्यों की विधानसभा से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर सकारात्मक पहल कर रहा है। अभी तक 40 मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य अधिकारी कार्यालय और 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से आयोजित कराईं गईं हैं। इसी तरह से 3879 चुनाव पंजीयन अधिकारियों ने बैठकें आयोजित की हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनैतिक दलों के 28 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें