फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 3 हजार 915 आरोपी गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। ऑपरेशन हॉटस्पॉट के तहत प्रदेशभर में 17,285 ठिकानों पर दबिश देकर 1736 मुकदमे दर्ज किए गए और 3915 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लंबे समय से फरार 837 कुख्यात शामिल हैं। पुलिस ने 31 ऐसे हिंसक प्रवृति के आरोपियों को भी काबू किया जो कई हत्याओं की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन



अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने देसी कट्टे, पिस्तौल, रिवॉल्वर, कारतूस के साथ-साथ गांजा, हेरोइन, स्मैक, चरस, अफीम और नशीली गोलियां जब्त कीं। शराब तस्करों से हजारों बोतलें और लाहन भी पकड़ा गया। कार्रवाई के दाैरान 1.24 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने 27 इनामी बदमाशों और 146 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि 20 आरोपियों के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और 14 संपत्तियां कुर्क की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें