चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार को कोरोना के 29 नए मरीज मिले। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 210 पहुंच गया है। इनमें 108 सक्रिय मरीज हैं। नए मरीजों में गुरुग्राम में नौ, फरीदाबाद में 12, करनाल में 2, यमुनानगर में एक, पंचकूला में दो, रेवाड़ी में दो और सिरसा में एक मरीज संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 102 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। ब्यूरो