फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पुलिस विभाग में 25631 पद रिक्त, 7310 पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने अनुमति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार के पास 2908 पुलिस के रिक्त पदों को भरने के लिए भी प्रस्ताव विचाराधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के पुलिस विभाग में कुल 25631 कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। सरकार ने 7310 पदों को भरने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा 2908 पुलिस के पदों को भरने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव विचाराधीन है।
रानिया के इनेलो विधायक अर्जुन चाैटाला ने राज्य में पुलिस विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या और वर्तमान पदों का ब्योरा सरकार से जिलावार और विभिन्न श्रेणीवार पूछा है। इन रिक्त पदों को भरने के लिए कब तक भर्तियां होंगी इसका ब्योरा मांगा। पुलिस विभाग में रिक्त पदों के कारण कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत न आए इसके लिए सरकार की तरफ से की गई अंतरिम व्यवस्था को लेकर भी सवाल पूछा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश के पुलिस विभाग में कुल 84,765 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 79063 वर्दीधारी और 5702 गैर वर्दीधारी पद स्वीकृत हैं। फिलहाल कुल 25631 रिक्त पदों में से 23189 वर्दीधारी और 2442 गैर वर्दीधारी पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बताते हुए कहा कि पुलिस बल की सहायता के लिए 11052 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और 10,196 होम गार्ड स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सिपाही के 13948 रिक्त पद, 1000 से अधिक निरीक्षक-उप निरीक्षक भी नहीं
इनेलो के विधायक अर्जुन चाैटाला की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने जिलवार विस्तृत वर्दीधारी और गैर वर्दीधारी पदों का ब्योरा दिया है। मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए जवाब के अनुसार पुलिस के वर्दीधारी संवर्ग में हरियाणा पुलिस सेवा के 357 में से 70 पद रिक्त हैं। निरीक्षक के 1309 स्वीकृत पद हैं जिनमें से 142 पद रिक्त हैं। उप निरीक्षकों के 4953 पदों में से 1051 पद रिक्त हैं। सहायक उप निरीक्षकों के 7788 पद हैं जिनमें से 1106 पद रिक्त हैं। मुख्य सिपाही के 13597 में से अभी भी 6872 पद रिक्त हैं। सिपाही के कुल 51059 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 13948 पद रिक्त हैं। यदि गैर वर्दीधारी संवर्ग की बात करें तो 5702 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 2442 पद रिक्त हैं। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) के 684 में से 538 पद रिक्त हैं। मिनिस्टीरियल स्टाफ के 803 में से 231 और चतुर्थ श्रेणी के 4215 में से कुल 1673 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें