फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्री के पेपर में 24 सवाल छत्तीसगढ़ लोक सेवा के हूबहू किए शामिल, जांच हो : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएससी के अभ्यर्थियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से की मुलाकात, हुड्डा की सरकार से मांग
विज्ञापन

निष्पक्षता से हो जांच
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की कुछ परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर अभ्यर्थियों ने मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने बयान जारी करके आरोप लगाए कि हिस्ट्री के पेपर में 24 सवाल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के प्रश्न-पत्र को हूबहू कॉपी कर दिया। एचपीएससी ने इन प्रश्नों को रत्तीभर भी बदलने, उनकी भाषा या संदर्भ को बदलने तक की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर एचपीएससी (हरियाणा लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने मुलाकात की। सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि पेपर लीक और पेपर काॅपी घोटाले की जांच से सरकार भाग रही है। जांच न होने के कारण होनहार युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है और सरकार निष्पक्षता से जांच के बजाय मामले को दबाने में जुटी है। हुड्डा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के पेपर में गंभीर गड़बड़ियां उजागर हो चुकी हैं, जिनमें हिस्ट्री के साथ हिंदी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स आदि जैसी भर्तियों के पेपरों में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। अभ्यार्थियों ने आयोग में लिखित में शिकायतें दीं और इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कीं। हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे बड़ी गड़बड़ी तो इन परीक्षाओं में यह हुई कि सभी जगह सील टूटे हुए पेपर अभ्यर्थियों को बांटे गए। पेपर की सील टूटने से पेपर लीक की आशंका जताई जा रही है, इसलिए उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें