-सभी पहलवानों को अपने-अपने भार वर्ग के मुकाबले में पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शनिवार हुई जिला व राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल में विभिन्न श्रेणियों में 20 विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इनमें अंडर-17 के 75, 71, 80, 92 और 110 किग्रा भार वर्ग के पहलवानों ने दमखम दिखाया है। हर भार श्रेणी में पहले स्थान पर पहलवान को 5100, दूसरे स्थान 3100, तीसरे स्थान पर 2100 और चौथे स्थान पर 2100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के हर जिले से एक पहलवान यानी 22 पहलवानों को हराकर पहला स्थान मिलता है। हरियाणा कुश्ती कोच व महासचिव हरियाणा कुश्ती कोचेज एसोसिएशन अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के पहलवानों के शानदार प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता अभी जारी है।
विजेता खिलाड़ी
खिलाड़ी - जिला
65 किग्रा -
हिमांशु - झज्जर
जतिन - सोनीपत
मोहित - हिसार
आकाश - पानीपत
71 किग्रा -
जतिन - झज्जर
चिंटू - गुरुग्राम
देव सहरावत - पलवल
जिहान - मेवात
80 किग्रा -
सिद्धांत गुलिया - सोनीपत
विक्रांत - जींद
यशवीर - रोहतक
मनविंदर - झज्जर
92 किग्रा -
निखिल - झज्जर
अभिमन्यू - भिवानी
आर्यन - हिसार
अरुष राणा - सोनीपत
110 किग्रा -
निखिल - झज्जर
अभिमन्यु -
अरमान - रोहतक
जगरूप - झज्जर