फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एनएसयूआई के 17 जिला अध्यक्ष, 28 प्रदेश महासचिव और 53 प्रदेश सचिव घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। एनएसयूआई हरियाणा ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी है। इसमें 17 जिला अध्यक्ष, 28 प्रदेश महासचिव और 53 प्रदेश सचिव हैं। इसके अलावा नरवाना विधानसभा से राहुल को अध्यक्ष और राहुल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के दिशा-निर्देशानुसार औपचारिक घोषणा की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा एनएसयूआई के अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना, छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और एनएसयूआई की छात्र-हितैषी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, संगठन की नीतियों एवं मूल्यों का पालन करते हुए, छात्र हित की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें