फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSGP Election: 126 ने नामांकन लिया, मैदान में 164 उम्मीदवार, 19 को वोटिंग, उसी दिन मतगणना

Fri, 03 Jan 2025 09:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपी) चुनाव 19 जनवरी को होगा। इसके लिए चुनावी मैदान में कुल 164 प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनावी मैदान में 164 उम्मीदवारों के नाम का शुक्रवार को ऐलान हो गया। नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान 290 उम्मीदवार योग्य मिले। हालांकि, इनमें से 126 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 19 जनवरी की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक प्रदेश के 22 जिलों में 40 सदस्यों को तीन लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे। परिणाम भी उसी दिन जारी हो जाएगा। इसके बाद निर्वाचित सदस्य कमेटी के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारियों को चुनेंगे। सबसे ज्यादा हिसार वार्ड से आठ उम्मीदवार एचएसजीपीसी का चुनाव लडेंगे।

कमेटी की तरफ से नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में 40 वार्ड हैं। इन वार्डों के 390 बूथों पर मतदान होगा। 30 नवंबर तक मतदाताओं की संख्या 2.85 लाख थी, जबकि तीन लाख से अधिक मतदाताओं की ओर से इस चुनाव में भाग लेने की उम्मीद है। दरअसल, अभी 10 जनवरी तक बूथों और मतदाताओं की फाइनल संख्या तय होगी।

एचएसजीपीसी के सामान्य चुनाव कराने को लेकर 27 दिसंबर को एक आवेदन प्राप्त हुआ था। रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव का नोटिफिकेशन 18 दिसंबर 2024 को जारी किया था। इसके बाद प्रत्याशियों के नामांकन, उसकी छंटनी, चुनाव चिन्ह के आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था।

किस वार्ड से कितने प्रत्याशी लडेंगे एचएसजीपीसी का चुनाव

कालका - 4

विज्ञापन

पंचकूला - 6
नारायणगढ़ - 5
बराड़ा - 5
अंबाला कैंट - 5
अंबाला सिटी - 5
नंगल - 4
रादौर - 3
जगाधरी - 5
बिलासपुर - 3
पेहोवा - 3
मुर्तजापुर - 3
शाहबाद - 6
लाडवा - 6
थानेसर - 3
नीलोखेड़ी - 3
निसिंग - 6
असंध - 4
करनाल - 4
गुहला - 5
कांगथली - 3
कैथल - 4
पानीपत - 4
जींद - 6
टोहाना - 2
रतनगढ़ - 4
फतेहाबाद - 2
रतिया - 3
हिसार - 8
डबवाली - 3
रानियां - 2
ऐलनाबाद - 6
सिरसा - 5
नाथूसरी चौपटा - 3
कालांवाली - 2
रोरी - 2
बारा गुढ़ा - 2
पिपली - 5
गुरुग्राम - 3
फरीदाबाद - 6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें