चंडीगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को होगी। परीक्षा के लिए 19 जिलाें में कुल 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 60 हजार 687 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न आए। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक यह परीक्षा होगी। डेढ़ बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रति, एक पासपोर्ट साइज फाटो, वैध फोटो पहचान पत्र यथा पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड या बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड होना चाहिए।