फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पंजाब के लिए 15 व हिमाचल के लिए 10 ट्रक राहत सामग्री के रवाना, सीएम ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रकों को रवाना करने से पहले सीएम ने माता मनसा देवी का आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यालय (पंचकमल), पंचकूला से बाढ़ प्रभावित पंजाब व हिमाचल प्रदेश के लिए राहत सामग्री के 25 ट्रकों को रविवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 15 ट्रक पंजाब के लिए और 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किए गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम सैनी ने कहा कि दोनों पड़ोसी राज्यों में आपदा से काफी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में लोगों की मदद करना हमारा दायित्व बनता है। हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सीएम सैनी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें