अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार रात 12 आईएएस अफसरों समेत 13 अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले के आदेश जारी किए।
नए आदेशोंं के तहत टीएल सत्यप्रकाश को परिवहन विभाग का कमिश्नर व सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास खनन विभाग व ड्रोन इमेजिंग एंड इन्फॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड के सीईओ की जिम्मेदारी पहले की तरह रहेगी।
आईएएस सीजी रजनी कंथन को मानव संसाधन विभाग का कमिश्नर व सचिव, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय परीक्षा समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। शेखर विद्यार्थी को पुरालेख विभाग का कमिश्नर व सचिव और अग्निश्नमन सेवा का डीजी बनाया गया है। आईएफओएस एस नारायणा को उच्च शिक्षा का विभाग महानिदेशक व सचिव नियुक्त किया है। आईएएस आमना तसनीम को विदेशी सहयोग विभाग का निदेशक, राहुल हुड्डा को राजस्व व आपदा विभाग का विशेष सचिव, सचिन गुप्ता को एचएसवीपी पंचकूला का प्रशासक व अर्बन एस्टेट पंचकूला का अतिरिक्त निदेशक, आयुष सिन्हा को मानेसर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
अखिल पिलानी को यमुना नगर निगम का आयुक्त, आनंद कुमार शर्मा को रोहतक नगर निगम का आयुक्त, सलोनी शर्मा को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, डॉ. बलप्रीत सिंह को अंबाला का जिला नगर आयुक्त व नगर निगम का आयुक्त बनाया है।
इसके अलावा आईएएस यश जालुका को भी बदला गया है। उन्हें अब गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।