फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 1,200 सांख्यिकीय कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में डेटा संग्रह और विश्लेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1,200 सांख्यिकीय सहायकों और अधिकारियों के व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। यह कार्यक्रम सांख्यिकीय मजबूती के लिए सहयोग (एसएसएस) उप-योजना के तहत चलाया जाएगा। हर जिले से लगभग 50 प्रतिभागियों को सांख्यिकीय तकनीक, डिजिटल डेटा प्रबंधन और विश्लेषण पद्धतियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सटीक और समयबद्ध आंकड़ों के बिना नीतिगत निर्णय प्रभावी नहीं हो सकते, इसलिए विभागीय समन्वय और क्षमता निर्माण बेहद आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें