- 18 दिसंबर तक डाटा भेजने के निर्देश
चंडीगढ़। 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) के विद्यार्थियों को 1,11,000 की वन टाइम छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने जारी पत्र में कहा कि संबंधित जिलों के ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों का डाटा निर्धारित निर्देशन पत्र में तैयार कर बैंक पासबुक की कॉपी से सत्यापित किया जाए। यह डाटा सॉफ्ट कॉपी व हॉर्ड कॉपी दोनों रूपों में हर हाल में 18 दिसंबर 2025 तक शाखा की ई-मेल आईडी eduhry.examgmail.com पर भेजना अनिवार्य होगा।
शिक्षा विभाग ने पत्र में स्पष्ट किया कि निर्देशन पत्र की एक्सल शीट भरते समय जिन छात्रों के बैंक खाता नंबर की शुरुआत शून्य (0) से होती है उसे टेक्स्ट फॉर्मेट में बदलकर भेजा जाए ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। वहीं, निर्धारित तिथि के बाद देरी की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके साथ ही जिलावार छात्रों की सूची और निर्देशन पत्र भी संलग्न भेजा गया है।