सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पूरे हरियाणा में आयोजित हुए थे रक्तदान शिविर
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे हरियाणा में सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10183 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। पूरे प्रदेश में यह आयोजन 5 मई सोमवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक आयोजित किए गए। यह शिविर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के नेतृत्व में आयोजित किए गए थे। मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान को लेकर पूरे हरियाणा में उत्साह देखने को मिला। हजाराें लाेगाें ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का नाम मनोहर रक्तदान शिविर रखा गया और इसका उद्देश्य मानवता की सेवा और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना रहा।