चंडीगढ़। हरियाणा परिवहन विभाग में तैनात 10 महाप्रबंधकों के तबादले किए गए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारी साैंपी गई है। चंडीगढ़ डिपो पर तैनात महाप्रबंधक अजय गर्ग को सेंट्रल वर्कशाॅप करनाल का जिम्मा साैंपा गया है। सुरेंद्र सिंह को हेडक्वार्टर, अशोक काैशिक को चंडीगढ़ डिपो का महाप्रबंधक लगाया गया है। देवदत्त को नारनाैल महाप्रबंधक, भारत भूषण गोगिया को गुरुग्राम महाप्रबंधक पद के अलावा एचआरईसी (हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग काॅर्पोरेशन) गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्य साैंपा गया है। नेत्रपाल को दिल्ली डिपो का महाप्रबंधक, नवनीत को मुरथल, कुलदीप जांगड़ा को नूंह के अलावा पलवल का अतिरिक्त कार्य साैंपा गया है। मोहिंदर कुमार को हिसार, निरंजन को रेवाड़ी का महाप्रबंधक बनाया है। ब्यूरो