फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सीबीआई के छापे, सिरसा में एफसीआई के गोदामों पर कार्रवाई, गेहूं के सैंपल भरे

Fri, 29 Jan 2021 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
विज्ञापन
सिरसा में जाच करती सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में शुक्रवार को सीबीआई ने कई जगह छापे मारे। सिरसा में सुबह होते ही एफसीआई के गोदामों में सीबीआई की टीमों का काफिला पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। सीबीआई अधिकारियों ने गोदाम के अंदर आते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गोदाम के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी मौके पर तलब कर लिया। इसके साथ ही टीम ने गोदामों में रखी गेहूं की जांच शुरू कर सैंपल भर लिए। 

विज्ञापन


सीबीआई ने मंगाला, पन्नीवाला मोटा और ऐलनाबाद में गोदामों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार सिरसा में सीबीआई की पांच से ज्यादा टीमें आई हैं जो अलग-अलग गोदामों की जांच कर रही हैं। एक टीम मंगाला में बने हैफेड के गोदाम में पहुंची और रिकॉर्ड तलब कर जांच शुरू कर दी। 


अंदेशा लगाया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गेहूं का स्टॉक जांचने के लिए आई है। वहीं सीबीआई की इस तत्परता की कार्रवाई से कुछ घोटाले की भी बू आ रही है। टीम ने आते के साथ ही सैंपल लेने भी शुरू कर दिए। बाकी अन्य गोदामों में भी टीम की कार्रवाई अभी तक चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें