फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में तीन बच्चों की मौत: रायपुररानी में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, तीन मासूमों की दबने से मौत, बच्ची घायल

Wed, 04 Sep 2024 03:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

पंचकूला में बुधवार को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। रायपुररानी में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए। वहीं इस हादसे में एक बच्ची घायल भी हुई है।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के रायपुररानी में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। रायपुररानी के गांव जासपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले परिवारों के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार सुबह रायपुररानी ब्लॉक के गांव जासपुर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। मृतकों की पहचान राफिया (6), जीशान (2) और ईशान (5) के रूप में हुई। राफिया और जीशान की मौत माैके पर ही हो गई जबकि ईशान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायल बच्ची की पहचान साइना पुत्री नवाब के रूप में हुई है। उसे मामूली चोटें आईं हैं। उसका इलाज रायपुररानी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मृतक बच्चों के परिजन उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के रहने वाले हैं। परिजनों के मुताबिक, हादसा खेलते समय हुआ इसलिए वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

हादसा बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। चारों बच्चे कमला ईंट भट्ठे के पास बने शेड में अंदर खेल रहे थे तभी अचानक शेड के नजदीक स्थित दीवार भरभराकर बच्चों पर गिर गई। दीवार गिरते ही चारों बच्चे उसके नीचे दब गए। घटना के बाद भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। ईंट भट्ठे के मजदूरों ने तुरंत बच्चों को रायपुररानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने देर शाम तीनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए।

15 साल से कमला भट्ठा में काम कर रहा था परिवार

रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन जिला अलीगढ़ (यूपी) के पटवारी नगला गांव के रहने वाले हैं। 15 साल से कमला भट्ठे में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल प्रबंधन ने दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि हादसा अचानक हुआ और मृतकों का परिवार किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें