जिला परिषद वार्डबंदी का प्रकाशन हो चुका हैं। वार्डों के आरक्षण का ड्रा 17 जून को सुबह 11:30 बजे स्थानीय डीआरडीए हॉल में किया जाएगा। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण का ड्रा 17 जून की सुबह 11:30 जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में किया जाएगा। आरक्षण का ड्रा हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 के तहत किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कोविड-19 के निर्धारित मापदंड की पालना के अनुसार ही उपस्थित हो सकते हैं।