फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तिहाड़ जेल से युवक को फोन पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 20 May 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हालुवास गेट निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसे तिहाड़ जेल से फोन पर धमकी मिली है। युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर दो लोगों को नामजद करके धमकी देने से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

हालुवास गेट पर महताब ढाणी निवासी जयंत ने पुलिस को बताया कि वह गत 12 मई को रात करीब साढ़े दस बजे काम से हांसी गेट पर गया था। वहां उसको प्रियांश नामक युवक मिला। प्रियांश उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। अन्य लोगों ने उनका बीच-बचाव किया। इसके कुछ समय बाद प्रियांश का उसके पास फोन आया और फोन पर गोली मारने की धमकी दी। उसने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। पिता ने प्रियांश के परिजनों से बात की लेकिन इस बारे में प्रियांश के परिजन उसके पिता को ही धमकाने लगे। इससे अगले दिन उसके पास फोन आया। फोन पर दूसरी तरफ बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पोपट बताया और कहा कि वह तिहाड़ जेल से बोल रहा है। इसके बाद जयंत को प्रियांश के साथ झगड़ा करने की बात को लेकर खामियाजा भुगतने की धमकी दी। जयंत ने इस मामले में अपनी जान को खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शहर पुलिस थाना में संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें