फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव का आगाज होगा आज, मंच पर कलाकार मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय में युवा महोत्सव को लेकर सजाया गया मंच। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीबीएलयू के तीन दिवसीय यूनिफेस्ट-2022 का मंगलवार को वैश्य महाविद्यालय में आगाज होगा। युवा महोत्सव को लेकर वैश्य महाविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली है। मंचों के साथ ही कॉलेज परिसर को सजाया है। युवा महोत्सव में 20 महाविद्यालयों की टीमें 36 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं युवा महोत्सव के संयोजक डॉ. संजय गोयल ने बताया कि युवा महोत्सव 22 से 24 फरवरी तक मनाया जाएगा, जिसमें 20 महाविद्यालयकी टीमों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे। मंगलवार को युवा महोत्सव का शुभारंभ सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि करेंगे। 23 फरवरी के समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त आरएस ढिल्लो होंगे। 24 फरवरी को युवा महोत्सव समापन पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के तौर पर करेंगे। समारोह अध्यक्ष वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान अजय गुप्ता होंगे। विधायक घनश्याम सर्राफ भी शामिल होंगे। महाविद्यालय प्रांगण में चार मंच बनाए गए हैं, जिस पर विद्यार्थी 36 विधाओं में प्रस्तुतियां देंगे।
प्रतिभागी लेंगे इन स्पर्धाओं में भाग
युवा समारोह में इंडियन क्लासिक, म्यूजिक वोकल, लाइट म्यूजिक वोकल, गजल, गीत, भजन, समूह गान, कव्वाली, वेस्टर्न वोकल सोलो, ग्रुप सांग वेस्टर्न, हरियाणवी समूह नृत्य, क्लासिक डांस, फोक डांस, वोकल डांस, मूक अभिनय, वन एक्ट प्ले संस्कृत, सोलाइक प्रस्तुति, एकांकी, सूफी संगीत, मिमिक्री, पंजाबी भांगड़ा, सांस्कृतिक संगीत, आर्केस्ट्रा, ऑन द स्पॉट स्पीच, क्विज, ग्रुप डिस्कसन, मॉक इंटरव्यू, आइडिया हंट, क्रिएटिव राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, कार्टूनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फोटोग्राफी, इंडियन क्लासिक, म्यूजिक वोकल, लाइट म्यूजिक वोकल, गजल गीत व भजन सहित अनेक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

इन कॉलेजों के प्रतिभागी करेंगे भागीदारी
आदर्श महिला महाविद्यालय, वैश्य महाविद्यालय, महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, जेवीएमआरआर कॉलेज दादरी, एपीजे सरस्वती महिला कॉलेज दादरी, बीएल जिंदल सुईवाला कॉलेज तोशाम, राजकीय कॉलेज बौंदकलां, बंसीलाल राजकीय कॉलेज लोहारू, बंसीलाल राजकीय महिला कॉलेज तोशाम, राजकीय महिला कॉलेज बवानीखेड़ा, जीडीसी मेमोरियल कॉलेज बहल, महिला महाविद्यालय झोझूकलां, केएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन, एमएलआरएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन दादरी, राजकीय महिला कॉलेज बाढड़ा एवं बंसीलाल विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालय शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें