फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू के पिलानी रोड पर एक पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। लोहारू थाना पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निकटवर्ती राजस्थान निवासी संदीप ने बताया कि बीते दिवस वह अपने साथी योगेश व सचिन के साथ लोहारू से पिलानी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में युवक सचिन ने शौच के लिए ट्रैक्टर रुकवाया और शौच के लिए चला गया। जब वह वापस ट्रैक्टर में सवार होने के लिए लौटा तो इतने में एक तेज गति से आई पिकअप ने सचिन को टक्कर मार दी और जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल सचिन को आननफानन गंभीर अवस्था में पिलानी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें