फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस ने भिवानी शहर में निकाला जुलूस

Sat, 22 Jun 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नीट पेपर लीक व यूजीसी नेट पेपर घोटाले के ​खिलाफ सरकार के खिलाफ​ भिवानी में प्रदर्शन करते कांग्र
विज्ञापन
भिवानी। नीट पेपर लीक व यूजीसी नेट पेपर घोटाला, एचसीएस भर्ती घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की ढिलाई की वजह से रोजाना पेपर लीक हो रहे हैं। इसकी वजह से परीक्षा की तैयारी करने वाली प्रतिभागियों के साथ अन्याय हाे रहा है। अगर पेपर लीक मामला नहीं रोका गया तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के आवास से युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में जुलूस आरंभ किया। जुलूस सब्जी मंडी से होता हुआ रोहतक गेट पहुंचा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक ने सरकार की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिया। यूजीसी के जेआरएफ व नेट जैसी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने पर परीक्षा आयोजन करवाने वाली एजेंसियों की संलिप्ता होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। ऐसे में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के साथ घोर अन्याय है।
उन्होंने प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में सरकार बनने का दावा किया है। इस मौके पर नपा के पूर्व चेयरमैन सुभाष तंवर, प्रदेश महासचिव शक्ति सिंह गाढ़ा, पूर्व युवा प्रधान जयदेव तंवर, श्रीकांत परमार युवा अध्यक्ष बवानीखेड़ा, प्रवीन जांगड़ा युवा उपाध्यक्ष, नसीब खान महासचिव, मास्टर रामधारी शर्मा, दक्षित बडेसरा, मनोज तिगड़ाना, राकेश तिगड़ाना, डॉ. गजेंद्र, राजेश तंवर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें