फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिनदहाड़े 11वीं की नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के दिनोद गेट सरकुलर रोड से शुक्रवार को दिनदहाड़े 11वीं की नाबालिग छात्रा के अपहरण के आरोपी युवक हुसैन को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। नाबालिग को अपहरण के बाद युवक एक गांव में लेकर पहुंचा था, जहां ग्रामीणों के टोकने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि उसकी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली बेटी का शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद एक युवक ने गाड़ी में अपहरण कर लिया। उसकी नाबालिग लड़की को लेकर आरोपी युवक बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। जहां पर ग्रामीणों ने लड़की को स्कूल ड्रेस में युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी। वहीं इस संबंध में लड़की से नंबर लेकर परिजनों को भी वहां बुलाया। इसके बाद परिजनों ने गांव से लड़की बरामद की और फिर बवानीखेड़ा पुलिस थाना लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने परिजनों को शहर थाना पुलिस के पास भेजा।
लड़की के परिजनों ने बताया कि गांव दिनोद निवासी हुसैन उनकी लड़की का कुछ अर्से से पीछा कर रहा था। उनकी नाबालिग लड़की को स्कूल से निकलते ही जबरन गाड़ी के अंदर बैठाया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में पहले भी युवक के परिजनों को उसकी हरकतों के बारे में बताया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक के भाई और पिता पर भी उसका साथ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक हुसैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है। पुलिस आरोपी युवक के भाई और पिता की भूमिका के संबंध में भी तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

- मनीष वालिया, इंचार्ज, दिनोद गेट पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें