फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई थाना क्षेत्र से गाड़ी में किया युवक का अपहरण, आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी

Sat, 16 Mar 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई कलां से एक युवक को गाड़ी में बैठाकर ललहाना के समीप उसे गन प्वाइंट पर दूसरे युवक को बुलाने का दबाव बनाया। वहीं आरोपियों ने इसके बाद युवक को गाड़ी में अपहरण कर भिवानी की अनाज मंडी लेकर पहुंचे, जहां आरोपियों के चंगुल से युवक भागने लगा। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंचे और शोर मचाने पर मामला खुल गया। फिलहाल जूईकलां पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने ढांगर निवासी एक व्यक्ति को हैदराबाद से जयपुर गाड़ी पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ था। लेकिन गाड़ी बताए गए ठिकाने पर नहीं पहुंची। इसके बाद व्यक्ति ने जब फोन कर पूछा तो गाड़ी देने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। इस पर व्यक्ति ने पैसे देने की हां भर दी और जूईकलां के एक युवक के खाते में डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन डलवाए गए। इस युवक के खाते से फिर आॅनलाइन ये पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। इन्हीं पैसों के विवाद को लेकर वीरवार शाम को भी एक युवक के साथ मारपीट हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर को चार युवकों ने एक युवक को फोन कर जूई कलां बस स्टैंड पर बुलाया। जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर गांव ललहाना लाया गया। जहां गन प्वाइंट पर उससे वीरवार को मारपीट करने वाले युवक को बुलाने के लिए कहा। मगर उसने उसे नहीं बुृलाया।
इसके बाद गाड़ी में ही बैठाकर आरोपी भिवानी की अनाज मंडी क्षेत्र में पहुंचे। आराेपी युवक को गाड़ी के अंदर बंद कर एक आॅफिस में चले गए। गाड़ी में बंद युवक ने किसी तरह खिड़की को खोल लिया और भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आरोपी भी वापस आ गए और भाग रहे युवक को पकड़कर जबरन गाड़ी में डालने लगे तो उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ा और अनाज मंडी पुलिस चौकी से भी पुलिस पहुंची। जिसके बाद जूई कलां पुलिस थाना की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाना की टीम आरोपी युवक और गाड़ी में अपहरण किए गए युवक से पूछताछ में जुटी है। मामला गाड़ी की धोखाधड़ी और युवक के अपहरण से जुड़ा हैं। वहीं जूईकलां पुलिस थाना के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें