फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई नहर में नहाने के लिए उतरा युवक बहा, एनडीआरएफ की टीम तलाशने में जुटी

Tue, 11 Apr 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जूई नहर में युवक के शरीर को तलाशते एनडीआरफ की टीम। 
विज्ञापन
भिवानी। कॉलेज से लौटकर जूई नहर में नहा रहा एक युवक पानी के बहाव में बह गया। घटना के करीब आठ घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि रोहतक से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच युवक को तलाश करने में जुट गई। लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। नहर में बहे युवक की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी अश्वनी (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी अश्विनी पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोर्स कर रहा है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। सुबह करीब साढ़े दस बजे अश्वनी कॉलेज के अपने अन्य दो साथियों के साथ रास्ते में जूई नहर के पुलिया के समीप नहाने लगा। उसी दौरान वह नहर के पानी के बहाव में बह गया। काफी देर के बाद भी जब वह नहर में नहीं मिला तो साथियों ने इस बारे में जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन काफी देर मशक्कत करने के बाद भी जब युवक का कोई पता नहीं चला तो इस बारे में सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी गई। शाम करीब पांच बजे रोहतक से एनडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवक बरामद नहीं हुआ था।
-
तीनों दोस्तों को नहीं आता था तैरना
जानकारी के अनुसार अश्वनी सेक्टर-13 स्थित स्थित चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अन्य दो साथियों के साथ जूई नहर में नहाने लगा। लेकिन नहर में नहाने उतरे तीनों दोस्तों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन

-
एनडीआरएफ की टीम देर शाम तक तलाश जुटी रही
जूई नहर के तेज पानी के बहाव में युवक को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी रही। बोट से भी काफी दूर तक नहर में एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर कामयाबी नहीं मिली। टीम के साथ स्थानीय गोताखोर भी युवक की तलाश में जुटे रहे। वहीं नहर के आसपास काफी लोगों की भीड़ भी जुटी रही, जिसे पुलिस ने काफी देर तक हटाने का प्रयास किया।
-
नहर में एक युवक के बहने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक युवक को बरामद किया जा सका। एनडीआरएफ की टीम युवक को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

-निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें